घाटशिला, मई 12 -- मुसाबनी। मुसाबनी 03 स्थित आजसू पार्टी प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सह आजसू नेता रामदेव हेंब्रम के नेतृत्व में बैठक हुई। संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि प्रखंड के प्रत्येक पंचायत में दो-दो युवा प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। हर बूथ स्तर पर भी युवा प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। बैठक को संबोधित करते रामदेव हेंब्रम ने कहा कि पूरे झारखंड में जनता परेशान है। हर तरफ भ्रष्टाचार और लूट का माहौल बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड, थाना सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में बिना रिश्वत के आमलोगों का कार्य नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती को लेकर आजसू की बैठक संपन्न उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार से जनता त्रस्त है। आने वाले समय में निश्चित रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.