फतेहपुर, मई 31 -- फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल गर्ग गुट की बैठक में संगठन मजबूती के साथ ही सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ने पर मंथन किया गया। साथ ही नगर की कार्यकारिणी का मनोनयन भी किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए ट्रेड ईकाई का गठन किया जाए, इसके लिए जो ट्रेड शेष है उनका जल्द से जल्द जिला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा गठन कर प्रदेश कार्यालय को अवगत कराया जाए। उन्होंने नगर की युवा कमेटी का गठन करने के साथ ही सभी को जिम्मेंदारी दी। उन्होंने युवा नगर अध्यक्ष पद पर रिशू तिवारी, महासचिव मो.बिलाल, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, मूसा खान, सलमान खान, कोषाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता, सह मीडिया प्रभारी गोलू कश्यप तथा सचिव पद पर सूरज सिंह, गोविंद अग्रहरि...