संगठन मजबूती के साथ एसआईआर की दी गई जानकारी
गिरडीह, जून 29 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड भाजपा चतरो मंडल के सदस्यों ने कोसोगोंदोदिघी स्थित एक विद्यालय में प्रधानमंत्री के मन की बात के 135वें संस्करण का श्रवण किया। जिसमें जमुआ विधायक मंजु कुमारी, पार्टी के ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे की अगुवाई में संगठन को मजबूत बनाने तथा एसआईआर के तहत एक भी वैध वोटरों का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटने से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चतरो मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी व संचालन सुधीर यादव ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुना तथा उसके प्रमुख बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संगठन को मजबूत बनाने संबंधित जानकारी दी गयी। यह भी पढ़ें- योग्य व्यक्ति छूटे नहीं,अयोग्य व्यक्ति जुड़े नहीं : एसडीएम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.