बलिया, अप्रैल 5 -- बेल्थरारोड। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को जिला पंचायत के डाक बंगला में हुई। इसमें संगठन मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि मंडल कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र महाराज ने कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील की। इस दौरान लखनऊ में होने वाले डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में भाग लेने के लिए सामूहिक रूप से लखनऊ जाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कार्यक्रम में बढ़कर सहभागिता का अनुरोध किया। इस मौके पर रामवृक्ष राजभर, रोशन लाल एडवोकेट, विनोद सेहरा, वीरेंद्र राम आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.