फतेहपुर, मई 8 -- फतेहपुर। सहायक अभियंता एसोसिएशन की बैठक में पदाधिकारियों ने समस्याओं से निजात दिलाने को हुंकार भरी। पदाधिकारियों का कहना था कि किसी भी दशा में एई को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। साइड में एई को होने वाली समस्याओं सहित अन्य परेशानियों को देखते हुए उनकी समस्याओं को सुन उनका निस्तारण कराए जाने को बैठक का आयोजन किया गया। सचिव सत्यम कन्नौजिया ने कहा कि सहायक अभियंता किसी भी विभाग की रीढ़ होता है। इसके बावजूद उनको होने वाली समस्याओं को लेकर गंभीरता न दिखाया जाना उनके साथ नाइंसाफी है। बताया कि एई की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने व आवाज उठाने के लिए गत वर्ष एसोसिएशन का गठन हुआ है। जो लगातार समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रही है। वहीं जनपद अध्यक्ष विजय कुमार ने संगठन के गठन व एई को होने वाली समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश ड...