रामपुर, जून 6 -- बिलासपुर। शनिवार को नवीन मंडी स्थित भाकियू अमर के कार्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष डीके सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि संगठन किसानों, मजदूरों और गरीबों के अधिकारों के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा तथा उनकी हर समस्या को प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएगा। इस दौरान मोहम्मद फरीद को यूथ सभा का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक में यूथ सभा के राष्ट्रीयाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसकी मेहनत से ही देश की खाद्य व्यवस्था मजबूत होती है। अगर किसान अनाज उगाना बंद कर दे तो सरकारें उसके सामने नतमस्तक हो जाएंगी। उन्होंने किसानों पर किसी भी प्रकार के अन्याय का विरोध करने का संकल्प दोहरा...