चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा, संवाददाता। झारखंड राज्य वन राजपत्रित कर्मचारी संघ एवं चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ चाईबासा की बैठक मंगलवार को वन विभाग परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष लग्न देव राय ने की। बैठक में संगठन की एकता तथा कर्मचारियों के संगठित होने पर अध्यक्ष ने अपनी राय दी और कहा कि सभी कर्मचारी संगठन के सदस्य संगठन के अभिन्न अंग है। उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों को एकजुट रहने का सुझाव दिया। इस बैठक में संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा संगठन के सशक्त होने पर जोर दिया गया। इस मौके पर संगठन के सचिव धर्मेंद्र महतो, सदस्य तनु सुम्बरुई, गणनायक व राधिका मुंडा सहित बड़ी संख्या में वन राजपत्रित कर्मचारी संघ के सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.