वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन की शनिवार को मंडलीय अस्पताल में बैठक हुई। मंडलीय अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट अशोक कुमार सिंह के संस्था के मंडलीय अध्यक्ष बनने पर उनका स्वागत किया गया। अशोक कुमार सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सभी साथियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष जेके सिंह ने किया। प्रभारी अधिकारी फार्मेसी पीसी कनौजिया, अनिल सिंह, अरुण मौर्य, अरुण श्रीवास्तव, आरके सिंह, अभिजय श्रीवास्तव मौजूद थे। यह भी पढ़ें- जिला केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...