वाराणसी, अप्रैल 3 -- वाराणसी, हिटी। सहकार भारती के राष्ट्रीय महासचिव संजय पाचपोर ने संगठन को मजबूत, आत्मनिर्भर एवं प्रभावी बनाने पर जोर देते हुए कहा कि संगठन को राजनीतिक दल की तरह संचालित न कर, सेवा और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ाया जाना चाहिए। वे गुरुवार को धर्मसंघ शिक्षा मंडल के सभागार में सहकार भारती की प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलाध्यक्षों, महामंत्रियों, महिला प्रमुखों एवं अन्य पदाधिकारियों की सहभागिता बढ़ाने पर बल दिया गया। कार्यों में गति लाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर से एक तथा जिला स्तर से दो कार्यकर्ताओं की तीन सदस्यीय टीम बनाकर विभागवार जिम्मेदारी तय करने के सुझाव आए।प्रस्ताव रखा गया कि प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक वर्ष में एक बार आयोजित की जाए, जिससे समय एवं ऊर्जा का बेहतर उपयोग हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.