जहानाबाद, अक्टूबर 2 -- अरवल, निज संवाददाता। पटना से सासाराम जाने के क्रम में बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का अरवल के भगत सिंह चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम की महत्ता कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन स्वीकार करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह, समर्पण और उत्साह ही भाजपा संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल संगठन का विस्तार करना नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति के माध्यम से जनसेवा को और अधिक प्रभावी बनाना है। कार्य...