अमरोहा, जून 18 -- गजरौला। भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बुधवार को क्षेत्र के गांव महेशरा में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकेश कुमार ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता अपने मताधिकार का सही उपयोग कर बदलाव का संदेश दे सकती है। उन्होंने लोगों से संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रशांत फोंदापुरिया, लीगल सेल के जिला अध्यक्ष योगेंद्र कुमार, लीगल सेल के जिला उपाध्यक्ष हरिओम, आजाद समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चंद्रशेखर, धनौरा विधानसभा अध्यक्ष सुनील कुमार, फहीम सलमानी, कृष्ण, तरुण, विवेक, कृष समेत अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...