संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
उरई, जून 26 -- जालौन। संवाददाता गहोई वैश्य पंचायत समिति का शपथ ग्रहण समारोह नगर स्थित गहोई धर्मशाला में आयोजित किया गया। समारोह में नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने तथा संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता राधेश्याम गांधी ने की। मुख्य अतिथि गंगा-यमुना क्षेत्रीय सभा के अध्यक्ष राजू महतेले ने कहा कि किसी भी समाज की मजबूती उसके संगठन, एकता और आपसी सहयोग में निहित होती है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चले और शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करे। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के मंत्री संजय बिजपुरिया ने कहा कि समाज की प्रगति के लिए नई पीढ़ी को संस्कारों और शिक्षा से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.