गाजीपुर, मार्च 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ओर से अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न शाखाओं से 30 से अधिक लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कर्मचारियों की समस्याओं, बैंक की कार्यप्रणाली तथा संगठन को मजबूत बनाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। बाद में कार्यकारिणी गठित की गई। नई कार्यकारिणी में संरक्षक नरेंद्र कुमार, अध्यक्ष कुंवर रेवती रमन सिंह, महामंत्री दीपक मिश्रा, कोषाध्यक्ष दुर्गेश राम, संगठन मंत्री अमरेंद्र यादव बने। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और भारतीय मजदूर संघ उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री राम निवास सिंह ने संगठन के मजबूती पर बल दिया। भारतीय मजदूर संघ के उपाध्यक्ष दूधनाथ सिंह ने कहा कि अधिकारों की लड़ाई से वे कभी पीछे नहीं हटेंगे। वर्कर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.