बागपत, जून 7 -- बड़ौत। नगर में पार्टी कार्यालय पर रविवार को राष्ट्रीय लोकदल की एक बैठक का आयोजन बड़ौत में किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। छपरौली विधायक डॉ. अजय कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता रालोद की नीतियों और सरकार की जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है, इसलिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुटें। जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय किया जाएगा। यह भी पढ़ें- संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता: डॉ. अजय कुमार उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पार्टी को औ...