गाजीपुर, मार्च 25 -- गाजीपुर। भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में हुई। पदाधिकारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और एक दूसरे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने संगठन के प्रति निष्ठा और ईमानदारी के साथ लग्न से काम करने की सीख देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आप सभी वह शक्ति और ताकत है जिसके दम पर हमें जिले की सभी विधानसभाओं में कमल परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि आप शक्ति सम्पन्न युवाओं व संगठन मर्मज्ञ वरिष्ठ जनों का सामंजस्य संगठन कार्यो का इतिहास सृजित करेगा। बैठक में नव नियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप ...