संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
गाजीपुर, मार्च 25 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के उसिया में बुधवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिम का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। इस सम्मेलन में मिशन 2026-27 के लिए संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल के अध्यक्ष इसरार अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जिलाध्यक्ष अबुल जफर खान ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने और पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संदेश दिया। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बाबर खान ने अपने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। शकील अहमद खान ने भी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में नौशाद खान, हसीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.