चंदौली, सितम्बर 4 -- नौगढ़। भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देश पर गुरुवार को मंडल कार्यशाला का आयोजन मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में पंचदेव मंदिर देवखत परिसर में किया गया। कार्यशाला में मंडल कार्य समिति और शक्ति केंद्र संयोजकों का सत्यापन किया गया। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव का वर्ष है, ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को मजबूती से संगठन कार्य में जुटना होगा। छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। आपसी समन्वय से संगठन को मजबूत और विस्तार देना है। वही मंडल प्रभारी डॉ. प्रदीप मौर्या ने ऑनलाइन जुड़कर मार्गदर्शन दिया। पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहनी ने कहा कि सत्यापन ईमानदारी से होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: भाजपा: बूथ अध्यक्ष एवं समितियों का सत्यापन पूरा बैठक में तय हुआ कि 3 और 4 सितंबर तक शक्ति केंद्रों पर बैठक कर...