बेगुसराय, फरवरी 17 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। कांग्रेस पार्टी की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर संगठन सृजन अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता से सीधे जुड़े और मजबूत नेतृत्व को तैयार करना है। इसी क्रम में जिला स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने के लिए जिला अध्यक्षों के चयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह जानकारी बेगूसराय में एआईसीसी से नियुक्त पर्यवेक्षक सह हरियाणा के विधायक मो. मन्नान ने कहीं। वे मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पार्टी को नए स्वरूप में ढालने की दिशा में काम किया जा रहा है, ताकि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़े और जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी नेतृत्व तैयार हो सके। जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए इच्छुक नेताओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.