जहानाबाद, मार्च 14 -- विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जनता का फीडबैक पर चर्चा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की संभावित भूमिका पर मंथन जन सुराज पार्टी के बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत संगठन की बैठक जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता। जन सुराज पार्टी के बिहार नवनिर्माण अभियान के तहत जिले में शनिवार को संगठन की बैठक आयोजित की गई। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर की उपस्थिति में स्थानीय एसएन कॉलेज के पास एक मैरेज हॉल में हुई। जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूत करने, पुनर्गठन और बिहार के समग्र नवनिर्माण के उद्देश्य के साथ-साथ विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन को लेकर जनता का फीडबैक चर्चा की गयी। साथ ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी की संभावित भूमिका पर भी मंथन किया गया। संगठन से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने ...