रांची, जून 6 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक शनिवार को महादानी मैदान स्थित रंगमंच में प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है। आगामी चुनाव को देखते हुए हर बूथ पर तैयारी पूरी करनी होगी और इसमें बीएलए-2 की भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने कहा कि बूथ समिति और बीएलए-2 संगठन की रीढ़ हैं। बीएलए मतदाता सूची में सुधार, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। सभी बीएलए घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। प्रखंड सचिव सहिंद्र लकड़ा ने पंचायत स्तरीय कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए एसआईआर और जनगणना से जुड़े कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करने का आह्वान किया। ब...