औरंगाबाद, अप्रैल 13 -- औरंगाबाद जिला कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह के सम्मान में सोमवार को नवीनगर स्थित मारवाड़ी धर्मशाला में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह ने की। आनंद शंकर सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए एकजुट होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए संघर्ष करें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा से गरीब, किसान, मजदूर और आम लोगों की आवाज रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर मजबूती से लड़ाई जारी रखेगी। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर ...