संगठन को बूथ स्तर पर सशक्त करने पर बल
गोपालगंज, जून 27 -- थावे। सदर विधायक सुभाष सिंह के आवासीय कार्यालय पर शुक्रवार की देर शाम भारतीय जनता पार्टी की गोपालगंज विधानसभा कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए सदर विधायक सुभाष सिंह ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। बैठक में पूर्वी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष शैलेश तिवारी,रंजन कुमार, सुनील कुमार,जयराम सिंह,विजय सिंह,जितेंद्र सिंह,बादशाह सिंह,भरत सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.