बोकारो, मार्च 27 -- चास प्रतिनिधि। चास के विस्थाापित चौक में शुक्रवार को लोक विकास समिति की कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनमाली दत्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में ईमानदारी से काम करने की बात कही गई। निगम व प्रखंड क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलानें का निर्णय लिया गया। संबोधित करते हुए बनमाली दत्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को क्षेत्र में एकजुटता के साथ काम करनें की जरूरत है। अंचल में विभिन्न कार्यो को लेकर पहुंचे लोगों को बिचौलियों का सहारा लेना पड़ रहा है। जरूरतमंद लोग सरकारी लाभ से वंचित है। उन्होंने समिति के सदस्यों से सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करने की अपील की। साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर भी जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.