सोनभद्र, मई 29 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। विधानसभा दुद्धी 403 अंतर्गत ग्राम बीड़र में अपना दल एस की जोन एवं सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक विधानसभा अध्यक्ष निरंजन जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, सेक्टर कमेटियों के गठन एवं पुनर्गठन, नियमित बैठकों की कार्ययोजना तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मंच प्रीति सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सेक्टर व बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ता तंत्र अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच संगठन की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया। जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि नियमित बैठकें और सक्रिय सेक्टर कमेटियां...