संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर नए सदस्यों को जोड़ें
मुंगेर, जून 14 -- हेमजापुर,संवाद सूत्र। धरहरा प्रखंड के हेमजापुर तेरासी टोला स्थित मंदिर परिसर में रविवार को जन सुराज पार्टी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीन पंचायतों के सैकड़ों महिला एवं पुरुषों ने भाग लिया। इस अवसर पर जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष साहेब मल्लिक, मुकेश कुमार, महामंत्री आशीष कुमार सहित कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष ऋतुराज वसंत ने कहा कि, वर्तमान सरकार ने बिहार की जनता के जनादेश का सम्मान नहीं किया है। विभिन्न पंचायतों के लोगों का बड़ी संख्या में जनसुराज पार्टी से जुड़ना इस बात का संकेत है कि, जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनसुराज आमलोगों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.