दुमका, जुलाई 3 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार को जिला अध्यक्ष स्टीफन मरांडी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद (बेला प्रसाद), पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, प्रखंड अध्यक्ष और अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है एसआईआर : बेला प्रसाद यह भी पढ़ें- Ramgarh News: एसआईआर अभियान की सफलता को लेकर कां...