नोएडा, अगस्त 24 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार ग्रेटर नोएडा वेस्ट बिसरख स्थित कार्यालय पर हुई। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी संजीव आर्या का यह पहला दौरा था। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया। बैठक के बाद प्रभारी ने पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर संगठनात्मक स्थिति एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की। संजीव आर्या ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन केवल चुनाव के समय सक्रिय रहने वाला संगठ...