संगठन को जमीनी स्तर पर करें मजबूत : अभिषेक
आजमगढ़, अगस्त 23 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्वांचल ज़ोन के प्रभारी अभिषेक दत्त शनिवार को आजमगढ़ पहुंचे। कांग्रेसियों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अभिषेक दत्त ने कहा कि पूर्वांचल कांग्रेस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस का सबसे बड़ा आधार उसका कार्यकर्ता है। इसलिए बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी और लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय तथा जनहित की आवाज को मजबूती से उठाएगी। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह 'मुन्ना राय' ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.