कौशाम्बी, मार्च 22 -- पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के नेवादा मंडल में रविवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नेवादा संदीप मिश्र ने संगठन को और मजबूत बनाने की बात कही। मुख्य वक्ता जय चन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए अंत्योदय के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। सभी ने एकजुट होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नेवादा शान्ति भूषण सिंह एवं मंडल के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.