चाईबासा, मार्च 2 -- नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी के रेंगाड़बेड़ा गांव में रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा के आजसू जिला प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय सचिव डॉ. अनंत कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर प्रखंड और नोवामुंडी प्रखंड के पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूती के साथ विस्तार किया जायेगा। चन्द्रमोहन सिंकु ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी को अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के सलाह दी। बताया कि संगठन में युवा वर्ग और बुद्धिजीवी मंच को पुनर्गठन करने की जरूरत है।ताकि मार्च महीने की अंतिम सप्ताह तक जिले के सभी विधानसभा में तैयारी पूरी किया जा सके। तैयारी पूरी होने के बाद जगनाथपुर विधानसभा में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को भी आमंत्रित किया जाये...