संगठन के स्थापना दिवस को सफल बनाने को बैल बुग्गी से गांवों में किया प्रचार प्रसार
बिजनौर, मई 14 -- महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर संगठन का स्थापना दिवस को सफल बनाने के लिए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्याक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बैल बुग्गी से गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार किया। अधिक से अधिक किसानों से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया। चांदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम बागड़पुर में 15 मई यानि आज भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक द्वारा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर संगठन का स्थापना दिवस "पानी बचाओ, पेड़ बचाओ, मिट्टी बचाओ, खेत बचाओ" संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में अतुल बालियान, शुभम कुमार, डैनी आदि पदाधिकारियों ने बैल बुग्गी से गांव गांव जाकर प्रचार प्रसार किया। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने बताया कि इस वर्ष भी कार्यक्रम में 1000 लोगों को पौधे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.