संगठन के विस्तार पर दिया बल
बेगुसराय, मई 22 -- भगवानपुर। सावर्ण गोत्रिय परिवार की भगवानपुर प्रखंड स्तरीय बैठक शुक्रवार को रसलपुर ठाकुरबाड़ी में हुई। अवकाश प्राप्त शिक्षक सिकन्दर चौधरी ने की। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान आदि पर चर्चा की गई। संगठन को प्रखंड स्तर पर और सशक्त बनाने व सदस्यता अभियान तेज करने पर बल दिया गया। आय-व्यय का ब्योरा भी सदस्यों के समक्ष रखा गया। पिछले कार्यों की समीक्षा कर आगे की रणनीति तय की गई। बैठक में सामाजिक एकजुटता बढ़ाने व रचनात्मक कार्य करने का संकल्प लिया गया। मौके पर संजीत कुमार मुन्ना, अनिल कुमार, शंभु प्रसाद सिंह,अनिल कुमार चौधरी, रजनीश कुमार, सुशील कुमार चौधरी, शिव शंकर चौधरी, संजीव कुमार चौधरी, संजय चौधरी, राम इकबाल चौधरी, विजय कुंवर, सोमेश चौधरी,अमित कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.