गोपालगंज, अगस्त 16 -- गोपालगंज । विधि संवाददाता राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान के संगठन को विस्तार देने के लिए संस्थान का छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में रविवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गया। संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री जय हिंद शाह, डॉ उमाशंकर साहू व संगठन सचिव डॉ जैनेंद्र कुमार शुक्ल प्रभात ने प्रतिनिधिमंडल को रवाना किया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ उमाशंकर साहू, जय हिंद शाह, बृजमोहन अनाड़ी, सोनम मिश्रा आदि लोग शामिल हैं। पांच दिवसीय यात्रा के दौरान प्रतिनिधि मंडल हजारीबाग होते हुए बंगाल में संगठन का विस्तार करने का प्रयास करेगा।इसके साथ ही सातवां राष्ट्रीय अधिवेशन जो दो मार्च 2027 को कोलकाता में कराने के लिए स्थल का चयन करेगा। मौके पर डॉ विपिन बिहारी श्रीवास्तव, जयप्रकाश शर्मा, संदीप कुमार, ...