संगठन के विस्तार के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
महाराजगंज, जुलाई 27 -- कटहरी, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल ब्लॉक के ग्राम सभा बसूली स्थित माँ दुर्गा मंदिर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय हिंदू परिषद का संगठन विस्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय मंत्री संतोष नाथ गिरी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष गौरव दुबे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश चंद पांडेय, जिला सचिव राम नवल यादव तथा सिसवा विधानसभा अध्यक्ष शिवम पांडेय की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त एवं क्रियाशील बनाने के उद्देश्य से मुख्य अतिथि एवं ज़िला पदाधिकारियों द्वारा नव-मनोनीत पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान अमरनाथ कुशवाहा को ग्राम अध्यक्ष और रवि चौधरी को ग्राम उपाध्यक्ष बनाया गया। यह भी पढ़ें- संगठित हिंदू ही भारत का भविष्य है, जरूरतमंद लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.