बक्सर, अप्रैल 26 -- आइसा सभी साथियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया जिले का दूसरा सम्मेलन आगामी 6 मई को आयोजित होगा फोटो संख्या 13 कैप्शन - रविवार को बक्सर चीनी मिल मोहल्ला में 16 वां राज्य सम्मेलन का पोस्टर लांच करते आइसा से जुड़े छात्र। बक्सर, हमारे संवाददाता। शहर के चीनी मिल में एक निजी सभागार में रविवार को आइसा जिला कमेटी की बैठक संपन्न हुई। बैठक में आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार उपस्थिति थे। इस दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से बात-विमर्श हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिले का दूसरा सम्मेलन आगामी 6 मई को आयोजित होगा। इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी साथियों को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। साथ ही, संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का लक्ष्य...