मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। संगठन के लिए सबसे बड़ी ताकत कार्यकर्ता होते हैं। कार्यकर्ताओं का निरंतर कार्य और अथक प्रयास एनडीए को आज इस मुकाम पर पहुंचाया है। यह बातें सोमवार को चंद्रहिया स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक क्षेत्रीय बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यो को कार्यकर्ताओं ने घर-घर और जन-जन तक पहुंचाया है। इसके कारण ही प्रचंड जीत मिली है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बूथ को सशक्त बनाने के लिए बूथ कमिटी पर निरंतर कार्य करने की जरुरत है। वही संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया ने कहा कि पीएम के द्वारा चुनाव के दौरान महिला संवाद, युवा संवाद और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ साथ कई सामाजिक संगठनों के साथ वार्ता ने चुनाव में बेहतर किया है। अध्यक्षता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.