संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन पर किसानों की समस्याओं पर की गई चर्चा
देहरादून, जून 10 -- हरिद्वार। नव भारतीय किसान संगठन का तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन व चिंतन शिविर अलकनंदा घाट पर आयोजित किया गया। इस दौरान किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि किसान बहुत मुश्किल से फसल उगाता है लेकिन उसे फसल का उचित दाम नहीं मिलता। सरकार की नीतियां किसानों के खिलाफ होती हैं। किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। सरकार को किसानों की आय बढ़ाने पर ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश का किसान अपना अधिकार लेना जानता है। किसानों की समस्याओं को दूर करना सरकार का कार्य है। कई मिल समय से गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी सुखदेव पाल ने कहा कि किसान को अन्नदाता कहा जाता है और उसी अन्नदाता के साथ भेदभाव किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.