संगठन के मजबूती को लेकर बनाई रणनीति
सोनभद्र, मई 31 -- ओबरा। अपना दल एस के संगठन विस्तार एवं सेक्टर कमेटियों के गठन को लेकर ओम चौराहे पर रविवार को ओबरा विधानसभा की एक बैठक आयेाजित की गई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता ओबरा विधान सभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनन्द पटेल दयालु प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच अपना दल एस ने कहा कि पार्टी को बूथ और सेक्टर स्तर तक मजबूत बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सेक्टर कमेटियों के गठन से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रुप में महताब आलम, शिवदत्त दुबे विनोद यादव, शिब्बु शेख, संतोष कनौजिया, रामलाल प्रजापति मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया गया संगठन सशक्तीकरण का प्रशिक्षण बैठक का संचालन जोन अध्यक्ष मोतीलाल गोंड़ ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.