रुडकी, फरवरी 21 -- उत्तराखंड राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर ख़तीब अहमद मलिक को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर शनिवार को हज कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने उनका फूल-मालाएं पहनाकर जोरदार भव्य स्वागत किया। सरकार की ओर से दोबारा खतीब अहमद मलिक को उत्तराखंड राज्य हज कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। शनिवार को खतीब अहमद मलिक पिरान कलियर हज हाउस पहुंचे। जहां उनका हज कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों और उनके समर्थकों ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने दोबारा विश्वास जताने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजय कुमार का आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.