लखनऊ, मई 27 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का 100वां शताब्दी महोत्सव बुधवार को चारबाग के रवीन्द्रालय में मनाया गया। मुख्य अतिथि उप मख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्वलित कर शताब्दी वर्ष का उद्धघाटन किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि ये संगठन देश-प्रदेश का सबसे पुराना संगठन है जोकि वर्ष 1926 में स्थापित हुआ और मुझे तीसरी बार संगठन के भव्य कार्यक्रम में आने का सौभाग्य हुआ है उन्होंने संगठन के संघर्षों की तारीफ की और उनके हर संघर्ष में प्रदेश सरकार के सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री जेपी पांडेय ने पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- संगठन की शक्ति से शताब्दी वर्ष पूरा, अब मांगें भी पूरी होंगी कार...