गोपालगंज, फरवरी 25 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में कांग्रेस के चल रहे संगठन सृजन अभियान के चौथे दिन बुधवार को पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मक़सूद ख़ान और जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने बुधवार को कुचायकोट, पंचदेवरी और फुलवरिया प्रखंडों का सघन दौरा कर प्रखंड एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत बैठकें कीं। जिसमें संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा, सदस्यता अभियान की प्रगति, बूथ कमेटियों के गठन एवं मजबूती तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पर्यवेक्षक मकसूद खान ने कहा कि कांग्रेस की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। जब तक बूथ स्तर मजबूत नहीं होगा। तब तक संगठन की शक्ति पूर्ण रूप से सामने नहीं आ सकती। ...