सराईकेला, मई 31 -- खरसावां, संवाददाता। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित है। बंगाल-गुजरात मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही हमने बंगाल चुनाव में ऐेतिहासिक प्रदर्शन किया। पूर्व सीएम यहां शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान-2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। खरसावां स्थित आकर्षणी गेस्ट हाउस में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुंडा ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं के निर्माण की पाठशाला है। कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, सेवा और संगठन के मूल्यों के साथ समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता केवल चुनावी राजनीति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम...