बलरामपुर, अगस्त 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में जिला पंचायत सभागार में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 600 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। संघ के जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह और मंडलीय मंत्री मंगल देव मिश्र ने पदाधिकारियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी उसकी रीढ़ हैं। इनके सहयोग के बिना संगठन से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने तहसील, ब्लॉक अध्यक्षों और पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर उनके कार्यों की सराहना की। श्रीदत्तगंज ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद शमीम अहमद के संगठन के प्रति...