गोरखपुर, मई 9 -- गगहा हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय जनता पार्टी गगहा मंडल की मासिक बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भाजपा जिला कार्यालय के सह मंत्री अखंड शाही ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं और उनके समर्पण से ही संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है।मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, विभ्राट चन्द कौशिक, शिवाजी चन्द, बृजभूषण मिश्र,मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह, सुरेंद्र सिंह, जनार्दन मौर्य, राकेश सिंह, मंडल मंत्री लल्ला गौड़, परम देव शाही, सनोज चौधरी, शैलेन्द्र द्विवेदी उपस्थित रहे।...