संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : राज सिन्हा
गिरडीह, जून 14 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के माल्डा मंडल की बैठक शनिवार को साहू धर्मशाला, माल्डा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नवीन कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा व अशोक उपाध्याय उपस्थित रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, एसआइआर अभियान तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान सेवा, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा से होती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.