चाईबासा, मार्च 26 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर विधानसभा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी के जिला, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती तथा एसआरए से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने तथा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही एसआरए से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं आगामी कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से ही जनता के बीच विश्वास और संवाद को और मजबूत किया जा सकता है।इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.