मुंगेर, जुलाई 3 -- धरहरा, एक संवाददाता। भाजपा की ओर से शुक्रवार को धरहरा प्रखंड के दरियापुर स्थित इंद्रलोक भवन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पर्व पर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय, विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रणव यादव, जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार आदि मौजूद थे। भाजपा के जिला कार्यक्रम प्रभारी सह धरहरा दक्षिण मंडल अध्यक्ष चन्द्रचूड़ साक्षी ने कहा कि, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार राष्ट्र सशक्तीकरण के लिए हमेशा प्रासंग...