मधुबनी, अप्रैल 30 -- संदीप कुमार मधुबनी। जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित 'ललित सभागार' में 'संगठन सृजन कार्यक्रम' के तहत बैठक और प्रेसवार्ता आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रमंडल पर्यवेक्षक ऋषि मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है और हर कार्यकर्ता इस सृजन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और योजनाओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर ऋषि मिश्रा ने मीना देवी कुशवाहा को मधुबनी जिला कांग्रेस (पश्चिम) का नवनियुक्त अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। यह भी पढ़ें- संगठन की मजबूती ही पार्टी की असली ताकत है : ऋषि मिश्रा उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस संगठन और अ...