बोकारो, मई 6 -- बोकारो, प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी बोकारो जिला के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को सेक्टर 4 सिटी सेंटर स्थित जीजी12 में हुई। जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जोनल पर्यवेक्षक विधान चंद्र राय ने की। बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों सहित जिले के सक्रिय सदस्यों ने अपनी-अपनी राय रखी। आप झारखंड के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती ही उसका आधार होता है। आम आदमी पार्टी संगठन को पूरे झारखंड में मजबूत बनाने का काम चल रहा है। बोकारो में भी हर प्रखंड से नगर तक सशक्त संगठन बनाना होगा। पर्यवेक्षक राय ने कहा कि बोकारो के संगठनात्मक और आंदोलात्मक तेवर को पूर्व की भांति कायम रखना होगा। यह भी पढ़ें- मण्डल कार्यसमिति बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर बहुत जल्द जिले में सशक्त संगठन नजर आयेगा। मौके पर प्रद...