सीवान, फरवरी 27 -- महाराजगंज, एक संवाददाता। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत महाराजगंज व बसंतपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पर्यवेक्षक व हिमाचल प्रदेश के इंदौरा विधानसभा के विधायक मलेन्द्र राजन ने विधानसभा स्तरीय बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं से संवाद किया। कांग्रेस के केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने जानकारी दी कि देश के कई राज्यों में अभी संगठन सृजन अभियान चल रहा है। इसमें बिहार भी शामिल है। उन्होंने कहा कि वह छह दिनों के सीवान प्रवास पर हैं। इस दौरान संगठन की मजबूती व पुनर्गठन को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं, सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों व विभिन्न वर्ग के प्रतिनिधियों से रायशुमारी करेंगे। जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि एक प्रतिबद्ध समूह से हमारी लड़ाई है। पूरी तन्मयता से इस लड़ाई को लड़ना आवश्यक है। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.